सोहागपुर में रेत से भरे वाहन ने सोते चौकीदार को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

Spread the love

शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां अवैध रेत परिवहन ने एक और जान ले ली।जानकारी के मुताबिक, बीती रात एक निर्माणाधीन प्लॉट पर सो रहे चौकीदार अशोक कुमार कहार को रेत से भरे तेज रफ्तार छोटे ट्रक ने कुचल दिया… जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।बबताया जा रहा है कि ट्रक चालक को अंधेरे में सोता हुआ चौकीदार नजर नहीं आया और यह बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया… पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। वहीं जिले में अवैध रेत उत्खनन और माफियाओं के बेखौफ हौसले एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं… आखिर कब थमेगा यह रेत का मौत का खेल? फिलहाल पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *