उज्जैन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रतिदिन निरीक्षण किया जा रहा है।
संभाग आयुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने आज शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों—कोयला फाटक, छत्री चौक और सती गेट—का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशासन का साफ कहना है कि सिंहस्थ 2028 को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए हर स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
फिलहाल, तैयारियों की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले समय में उज्जैन में बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर विकास देखने को मिलेगा।
