📰 पूरी खबर:

शहडोल जिले के जयसिंहनगर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदौरा के नवाटोला में खेत की खुदाई के दौरान प्राचीनकालीन पत्थर की मूर्तियां मिलने से इलाके में कौतूहल का माहौल बन गया। मूर्तियों के मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्हें श्रद्धा का प्रतीक मानते हुए पूजा-अर्चना शुरू कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन को मामले से अवगत करा दिया गया है। फिलहाल मूर्तियों के ऐतिहासिक महत्व को लेकर चर्चा का दौर जारी है।

वीओ: 1
जयसिंहनगर जनपद पंचायत अंतर्गत नवाटोला गांव में एक किसान अपने खेत में कृषि कार्य और भूमि समतलीकरण के लिए खुदाई करा रहा था। इसी दौरान जमीन के भीतर से पत्थर से बनी कुछ प्राचीन प्रतीत होने वाली मूर्तियां दिखाई दीं। इसके बाद मजदूरों और किसान ने सावधानीपूर्वक खुदाई किया, जिसमें कई मूर्तियां और उनके अवशेष बाहर निकले। मूर्तियों की बनावट और शिल्पकला को देखकर ग्रामीणों ने इनके ऐतिहासिक महत्व की संभावना जताई। देखते ही देखते मूर्तियों के मिलने की खबर पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे। ग्रामीणों ने मूर्तियों को श्रद्धा का प्रतीक मानते हुए पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी।

विओ : 2
मामले की जानकारी किसान द्वारा तत्काल सीधी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों को भी अवगत कराया गया है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि विशेषज्ञों की जांच में इन मूर्तियों का वास्तविक इतिहास और महत्व क्या सामने आता है। फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभागों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि खेत से निकली ये मूर्तियां किस कालखंड की हैं और इनका ऐतिहासिक महत्व कितना है।