📰 पूरी खबर:
मध्य प्रदेश के हरदा जिले की टिमरनी तहसील में ढाबों और होटल पर अवैध रूप से शराब बेची व परोसी जा रही है जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन कोई ठोस कम नहीं उठा रहा जिसका आंखों देखा हाल रात्रि में टिमरनी सोडलपुर मार्ग पर स्थित ढाबों देखा जा सकता है जहां सूत्रों की माने तो रात्रि में शासकीय शराब दुकान बंद होने का तो एक समय निश्चित है पर इन ढाबों पर 24 घंटे खुले रहते है जहां आप कभी भी किसी भी वक्त शराब ले सकते है जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की करवाई नहीं करता जिससे शहर में चोरी की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है साथी आए दिन मार्ग पर एक्सीडेंट की घटना से कई लोगों की जान भी जा चुकी है
शराब की खाली बोतलों के ढेर बया करते हैं कि किस तरह ढाबों पर शराब परोसी गई जिसका आकलन खाली बोतलों के देर से करें तो शासकीय दुकान से अत्यधिक शराब ढाबों से बेची जाती है जबकि होटल और ढाबों पर शराब बेचना और बैठ कर पिलाना प्रतिबंध है