📰 पूरी खबर:
डिंडौरी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। मेहदवानी थाना क्षेत्र के फुलवाही घाट में मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि करीब 20 मजदूर घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार सभी मजदूर भेड़ाघाट क्षेत्र में मजदूरी करने के बाद अपने गांव भलवारा लौट रहे थे। इसी दौरान फुलवाही घाट के पास वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप सड़क पर पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल मेहदवानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
मेहदवानी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।