NEET परीक्षा को लेकर अलर्ट इंदौर पुलिस, कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
📅 21 Jun, 2026
📰 पूरी खबर:
देशभर में आयोजित होने वाली NEET परीक्षा को लेकर इंदौर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, वहीं ग्रामीण एसपी राजेंद्र वर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
NEET परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया, यातायात प्रबंधन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
वहीं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेंद्र वर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का दौरा कर वहां की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात प्रशासनिक अमले और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियों की समीक्षा की। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था की स्थिति न बने, इसके लिए विशेष निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षित, शांत और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात प्रबंधन और प्रवेश व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है। संतोष कुमार सिंह, पुलिस कमिश्नर इंदौर
इंदौर पुलिस और प्रशासन द्वारा NEET परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ताकि अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के परीक्षा में शामिल हो सकें।
संवाददाता : संतोष व्यास लोकेशन : इंदौर आर मध्यप्रदेश न्यूज़