📰 पूरी खबर:
तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में एक बड़ा हादसा टल गया… नाविक की सूझबूझ और बहादुरी से महाराष्ट्र से दर्शन करने आए एक ही परिवार के तीन लोगों की जान बच गई।
Omkareshwar के गोमुख घाट स्थित केवलराम घाट क्षेत्र में महाराष्ट्र के धूलिया से आए प्रवीण और उनके दो बेटे अचानक चट्टान से पैर फिसलने के कारण नदी में डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
इसी दौरान सवारी छोड़कर लौट रहे नाविक Bhanu Kevat की नजर डूबते परिवार पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए नाव को तुरंत उनकी ओर मोड़ा और साहस दिखाते हुए तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
परिवार के लोगों ने नाविक भानु केवट की सजगता और बहादुरी की जमकर सराहना की और जान बचाने के लिए उनका धन्यवाद किया। अगर नाविक भानु केवट समय रहते मदद नहीं करते, तो यह हादसा बड़ी त्रासदी में बदल सकता था।