📰 पूरी खबर:

अनूपपुर। एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप का समापन 11 जून 2026 को जमुना कॉलोनी स्थित वकिंग विहार परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम में एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के स्टाफ ऑफिसर (एचआर) अरविंद राय, स्टाफ ऑफिसर (एचआर) ज्योति कुमार, वरिष्ठ प्रशिक्षक बादल राय एवं प्रमोद खंडई सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
यह समर कैंप 18 मई 2026 से 10 जून 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैंप के दौरान बच्चों को विभिन्न खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
समापन समारोह में प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी खेल, शिक्षा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
समापन अवसर पर बच्चों और अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन के सफल संचालन के लिए प्रशिक्षकों एवं आयोजकों की सराहना की गई। समर कैंप के सफल आयोजन ने क्षेत्र के बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान किया।