📰 पूरी खबर:
तराना/बड़वाह | अजय नवरंग
अधिक मास के पावन अवसर पर मां नर्मदा के पवित्र तट पर स्थित रेवा धाम आश्रम, बेलसर विमलेश्वर (बड़वाह) में सप्त दिवसीय संगीतमय शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। कथा का वाचन तराना के सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित राजेश शर्मा के मुखारविंद से किया जा रहा है।
कथा के प्रथम दिवस भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति एवं सनातन संस्कृति का संदेश दिया गया। मां नर्मदा की पावन गोद एवं विमलेश्वर महादेव के दिव्य सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा श्रवण का लाभ ले रहे हैं।
पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन विमलेश्वर महादेव का अभिषेक पूजन, पार्थेश्वर पूजन, पितृ तर्पण एवं मां नर्मदा की महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु इन धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति प्राप्त कर रहे हैं।
संपूर्ण कथा परिसर "हर-हर महादेव" और "नर्मदे हर" के जयघोष से भक्तिमय वातावरण में सराबोर है। कथा आगामी दिनों में भी प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठानों एवं भजनों के साथ जारी रहेगी।
ShivMahapuran #NarmadaTat #RevaDhamAshram #PanditRajeshSharma #VimleshwarMahadev #Tarana #Badwah #ReligiousNews #MadhyaPradeshNews #RMadhyaPradeshNews