पीएम श्री स्कूल बोहानी के कृषि छात्रों ने सीखा उन्नत खेती का हुनर, 20 दिवसीय OJT प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

नरसिंहपुर | बोहानी
रिपोर्टर – मनोज मेहरा

पीएम श्री शासकीय राघव कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बोहानी के कृषि ट्रेड के विद्यार्थियों ने आधुनिक कृषि तकनीकों और व्यावहारिक खेती की बारीकियों को सीखने के उद्देश्य से शासकीय संजय निकुंज नर्सरी फार्म में आयोजित 20 दिवसीय “ऑन जॉब ट्रेनिंग” (OJT) कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण किया। यह प्रशिक्षण 1 मई से 20 मई तक संचालित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को खेत और नर्सरी स्तर पर प्रत्यक्ष कार्य कराकर आधुनिक खेती की तकनीकों से परिचित कराया गया। छात्र-छात्राओं ने नर्सरी तैयार करना, पौधों की ग्राफ्टिंग (कलम बांधना), कतरन, पौध संरक्षण तथा जैविक खाद निर्माण जैसी महत्वपूर्ण कृषि विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इस अवसर पर आयोजित विशेष संगोष्ठी में क्षेत्र के वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सहभागिता की। अतिथियों ने विद्यार्थियों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक नर्सरी प्रबंधन, कृषि उद्यमिता एवं स्वरोजगार की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के व्यावसायिक शिक्षक श्री परख शर्मा (कृषि ट्रेड), जिन्होंने पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन किया, ने बताया—

“इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि की वास्तविक परिस्थितियों और आधुनिक तकनीकों से जोड़ना था। बच्चों ने व्यवहारिक रूप से कई महत्वपूर्ण तकनीकों को सीखा है, जो भविष्य में उनके लिए उपयोगी साबित होंगी।”

प्रशिक्षण समापन अवसर पर विद्यालय परिवार एवं कार्यक्रम संयोजक श्री परख शर्मा ने संजय निकुंज नर्सरी प्रबंधन तथा मार्गदर्शन देने पहुंचे सभी अतिथियों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान संजय निकुंज नर्सरी प्रभारी श्रीमती नम्रता रघुवंशी, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य अरुण तिवारी, कृषि व्याख्याता पी.सी. शर्मा, अजय शर्मा, संजीव पालीवाल, खुशी डेरी फ्रूट्स के संचालक पुनीत कुमार त्यागी, प्रकाश शर्मा, विदुषी कौरव, अलोक शर्मा सहित नर्सरी स्टाफ मनोहर वर्मा, मुकेश कहार एवं शिवराम उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *