राजगढ़ जिले में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, सारंगपुर में स्मैक और नशीले इंजेक्शन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, भोजपुर के ढाबे से 8 किलो 300 ग्राम डोडा चूरा जब्त

लोकेशन – Rajgarh
संवाददाता – रामबाबू चौहान

राजगढ़ जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में स्मैक, नशीले इंजेक्शन और डोडा चूरा का जखीरा पकड़ाया है। पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए हैं।

सारंगपुर पुलिस की कार्रवाई

Sarangpur पुलिस ने नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राजू उर्फ जफर निवासी गोलावाड़ी, शादाब निवासी किला रोड सारंगपुर और मुस्तकीम उर्फ पिल्ला निवासी कसाईवाड़ा सारंगपुर को पकड़कर उनके कब्जे से 11.75 ग्राम स्मैक, 186 एविल शीशी, 200 नशीले इंजेक्शन और एक होंडा मोटरसाइकिल जब्त की है।

जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस पूछताछ में तीसरे आरोपी का नाम सामने आने के बाद उसे भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच में जुटी हुई है।

भोजपुर पुलिस ने ढाबे पर दी दबिश

Bhojpur पुलिस ने एनएच-52 स्थित समराथल ढाबे पर दबिश देकर 8 किलो 300 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। मामले में पुलिस ने भोजपुर निवासी 25 वर्षीय राकेश पिता मानसिंह सौंधिया को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सेमली स्थित ढाबे पर डोडा चूरा रखकर बेचने की तैयारी की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अजय यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में चंद्रेश कुशवाह, राकेश चौधरी, अब्दुल इंसाफ, नूरनवी, ईश्वर राठौर और देवेंद्र सिंह की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed