राष्ट्रहित सर्वोपरि, राष्ट्रीय एकात्मता एवं अनुशासन से ही सशक्त बनेगा भारत — सावित्री ठाकुर

वर्तमान राष्ट्रीय परिदृश्य एवं जनसुरक्षा की संवेदनशील परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए माननीया महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री भारत सरकार श्रीमती सावित्री ठाकुर ने अपने कारकेट से पायलट एवं फॉलो वाहन का त्याग कर सादगी, उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रनिष्ठा का प्रेरणादायी संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का है तथा प्रत्येक नागरिक का यह नैतिक दायित्व है कि वह राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ करे। उन्होंने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान का उल्लेख करते हुए कहा कि आज देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की आवश्यकता है।

माननीया श्रीमती ठाकुर ने कहा कि जब राष्ट्र चुनौतिपूर्ण परिस्थितियों से गुजर रहा हो, तब केवल शासन-प्रशासन ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक हो जाती है। राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण के प्रति सजगता ही एक सशक्त राष्ट्र की पहचान होती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संयम, अनुशासन, सेवा भावना एवं राष्ट्रभक्ति जैसे मूल्यों को आत्मसात करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

उन्होंने बताया कि भारत की शक्ति उसकी एकता, सांस्कृतिक गौरव एवं सामूहिक संकल्प में निहित है। यदि देश का प्रत्येक नागरिक राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करेगा, तो भारत निश्चित रूप से आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं विश्वपटल पर और अधिक प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा।

माननीया मंत्री जी ने सभी नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *