अनूपपुर 14 मई 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने कहा है कि छीर धारा ग्राम योजना प्रदेश में श्वेत क्रांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में लागू की गई है पशुपालन विभाग द्वारा योजना अंतर्गत दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने तथा पशुपालकों की आय में वृद्धि हेतु कार्य किया जा रहा है

सीईओ जिला पंचायत ने उक्ताशय के विचार जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत पटना कला परिसर में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित शिविर में व्यक्त किए।

उन्होंने चयनित ग्राम में पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशुओं के पालन के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर में पशुपालन, कृषि, ग्रामीण विकास, आजीविका मिशन, पंचायत पदाधिकारी, हितग्राही उपस्थित थे।

शिविर में पशुपालकों को पशुओं के लिए औषधि वितरण, कृत्रिम गर्भाधान एवं टैगिंग संबंधित कार्य संपादित किए गए विभागीय अधिकारियों द्वारा हितग्रहियों को छीर धारा ग्राम योजना के उद्देश्यों तथा मापदंडों के संबंध में जानकारी दी गई।

शिविर में विभागीय अधिकारियों ने योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी शिविर में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां तथा हितलाभ प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *