तराना। माकड़ोन थाना क्षेत्र के ग्राम रूपाखेड़ी में 14 मई 2026 की रात करीब 11:40 बजे राहुल राठौर पिता कन्हैया लाल राठौर पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में राहुल राठौर के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उज्जैन रेफर किया गया।
परिजनों के अनुसार आरोपी हथियारों से लैस होकर वाहन में सवार होकर आए थे। आरोप है कि आरोपियों ने तलवार, फरसा सहित अन्य हथियारों से हमला किया।
मामले में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं उनमें जुवानसिंह पिता देवी सिंह, दरबार सिंह पिता मान सिंह, सुरे सिंह पिता रतन सिंह, निवासी ग्राम रूपाखेड़ी तथा जीवन सिंह पिता मांगु सिंह निवासी पिपल्या बाजार, ईश्वर पिता मान सिंह निवासी रूपाखेड़ी सहित अन्य साथी शामिल बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। माकड़ोन पुलिस नें आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 331(6)324(2)115(2)296(b)351(3)bns की धाराओं मे प्रकरण पंजीबध किया है वही डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर धाराए बढ़ाई जा सकती है थाना प्रभारी प्रदीप सिंह राजपूत
