Pathari Police Station में थाना प्रभारियों के तबादले किए गए हैं। पथरिया थाना प्रभारी ऋतुराज सिंह बिंझाडे को अब पठारी थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं वर्तमान पठारी थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह बुंदेला को थाना प्रभारी सिरोंज के पद पर पदस्थ किया गया है।
बताया जा रहा है कि ऋतुराज सिंह बिंझाडे इससे पहले भी पठारी थाना प्रभारी रह चुके हैं। उनके दोबारा पदभार संभालने से क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदें जताई जा रही हैं। पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
