देवास | दिलीप सोलंकी
देवास के नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र में चाकू से प्राणघातक हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस के अनुसार 25 मई 2026 की रात करीब 11 बजे नुसरत नगर निवासी अरबाज पिता रईस खान (28 वर्ष) पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी आलोक सोनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश के बाद पुलिस ने आरोपी इमरान उर्फ गोलू पिता आबिद शेख (42 वर्ष), निवासी मोहसिनपुरा, देवास को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है तथा अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
- इमरान उर्फ गोलू पिता आबिद शेख (42 वर्ष), निवासी 64/1 मोहसिनपुरा, देवास।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आलोक सोनी, उपनिरीक्षक राकेश बौरासी, सहायक उपनिरीक्षक कमल झोड़िया, प्रधान आरक्षक नितेश द्विवेदी तथा आरक्षक नवदीप महाजन और योगेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।













Leave a Reply