R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, भोपाल से लटेरी आ रही कार खेत में पलटी, दोनों सुरक्षित

Spread the love

विदिशा जिले के लटेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नाउखेड़ा के पास सोमवार 09 जून 2026 को एक अल्टो K10 कार (MP 04 YC 9023) दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। जानकारी के अनुसार भोपाल निवासी अजय सूर्यवंशी रिश्तेदारों से मिलने लटेरी आ रहे थे। उन्होंने बरखेड़ी भोपाल निवासी चालक अभिषेक शर्मा से कार किराए पर ली थी।

बताया जा रहा है कि नाउखेड़ा के पास चालक अभिषेक शर्मा को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में चालक अभिषेक शर्मा और अजय सूर्यवंशी दोनों सुरक्षित हैं तथा किसी को गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

पुलिस के अनुसार कार में सवार अजय सूर्यवंशी शराब के नशे में थे। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *