R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक उपलब्धि दिवस पर धर्मपुरी विधानसभा में हुए विविध आयोजन

Spread the love

धामनोद, जिला धार | रिपोर्टर : नरेंद्र चौहान

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक उपलब्धि दिवस पर धर्मपुरी विधानसभा क्षेत्र में उत्साह एवं उल्लास के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का नेतृत्व विधायक श्री कालू सिंह ठाकुर ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत धामनोद नगर के बस स्टैंड परिसर में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान से हुई। विधायक श्री कालू सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही “प्रगति पथ पदयात्रा” के तहत बस स्टैंड से हनुमान मंदिर तक जनसंपर्क किया गया।

इसके पश्चात कन्या शाला प्राथमिक विद्यालय में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, स्टाफ तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

तत्पश्चात श्री मनोकामेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक श्री कालू सिंह ठाकुर के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। प्रतिनिधि निलेश माहेश्वरी ने बताया कि मंदिर भवन निर्माण के लिए विधायक द्वारा 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा भी की गई। इस घोषणा का उपस्थित जनसमुदाय ने स्वागत करते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। यह उपलब्धि देशवासियों के विश्वास, सेवा और विकास की राजनीति की विजय का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *