R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर भीषण हादसा, अज्ञात युवक की मौत

Spread the love

टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर गुरुवार को एक यात्री बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बम्होरी गांव के पास हुआ। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार, सोना कंपनी की यात्री बस झांसी से टीकमगढ़ की ओर जा रही थी। बम्होरी गांव के पास बस ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर अचेत अवस्था में पड़ा । स्थानीय लोगो ने तुरत पुलिस ओर एंबुलेंस को सूचना दी। हालांकि, एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक घर-घर प्लास्टिक का सामान बेचने का काम करता था, लेकिन वह कहां का रहने वाला था, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *