शाजापुर। जिले के सहकारिता क्षेत्र में कार्यरत कुशल प्रबंधक मथुरालाल परमार को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए पदोन्नत किया गया है। जिला सहकारिता विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सलसलाई कृषि सहकारी संस्था के प्रबंधक रहे मथुरालाल परमार को अब ‘पर्यवेक्षक’ के पद पर नियुक्त किया गया है।
उनकी इस पदोन्नति पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, सहकारी कर्मचारियों और उनके शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। परमार के प्रमोशन की खबर मिलते ही उनके निवास और कार्यालय पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
इस अवसर पर एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों और साथियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और साफा बांधकर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से जिला सहकारि बेंक ब्रांच मैनेजर सुरेश शर्मा अशोक मेवाड़ा, अनवर मेव, पत्रकार किशोर नाथ राजगुरु, राजेंद्र मेवाड़ा और दिनेश मेवाड़ा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस नियुक्ति को सहकारिता क्षेत्र के लिए सुखद बताया और विश्वास जताया कि परमार अपनी नई भूमिका में भी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
सहकारिता विभाग में बड़ा फेरबदल: सलसलाई संस्था प्रबंधक मथुरालाल परमार बने पर्यवेक्षक, शुभचिंतकों ने दी बधाई












Leave a Reply