कायथा क्षेत्र में मानवता और सेवा भाव की एक अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं माइकल चौहान। माइकल चौहान टूर एंड ट्रेवल्स पिछले तीन वर्षों से जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल तक निःशुल्क वाहन सेवा उपलब्ध करा रहे हैं।
आज के समय में जहां हर सेवा के लिए शुल्क देना पड़ता है, वहीं माइकल चौहान और उनकी टीम बिना किसी स्वार्थ के मरीजों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य कर रही है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और आपातकालीन स्थिति में फंसे लोगों के लिए यह सेवा किसी वरदान से कम नहीं है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दिन हो या रात, जरूरत पड़ने पर माइकल चौहान अपनी गाड़ी के साथ हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं। उनकी इस पहल से कई मरीजों को समय पर उपचार मिल सका है और अनेक परिवारों को राहत मिली है।
“यह सिर्फ सेवा नहीं, इंसानियत का फर्ज है। जब तक संभव होगा, यह निःशुल्क सेवा जारी रहेगी।” – माइकल चौहान
जरूरतमंद मरीज निःशुल्क वाहन सुविधा के लिए माइकल चौहान से मोबाइल नंबर 97553 13925 पर संपर्क कर सकते हैं। ऐसे सेवा भावी कार्य समाज में मानवता और सहयोग का सकारात्मक संदेश दे रहे हैं।











Leave a Reply