R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

मोहन बड़ोदिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोलर प्लांट से चोरी हुई 3 लाख की कॉपर केबल बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

शाजापुर। जिले के थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए सोलर ऊर्जा प्लांट से चोरी हुई लाखों रुपये की कॉपर केबल बरामद की है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
​क्या था मामला:
बीते 22 मई 2026 को एन.टी.पी.सी. सोलर ऊर्जा प्लांट के कर्मचारी गजेन्द्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि 21 मई की रात अज्ञात चोरों ने प्लांट की यूनिट-2, ब्लॉक क्रमांक-3 (ग्राम देहरीपाल) से लगभग 900 मीटर स्ट्रिंग कॉपर केबल चोरी कर ली है। इस शिकायत पर मोहन बड़ोदिया थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
​ऐसे पकड़े गए आरोपी:
पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला, एएसपी श्री घनश्याम मालवीय और एसडीओपी श्री अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह तोमर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 6 जुलाई 2026 को जिला आगर-मालवा के थाना कानड़ अंतर्गत ग्राम कृपालपुर (कोल्या) निवासी तीन आरोपियों—फूलसिंह (36), ईश्वर (40) और बाबूलाल (50)—को हिरासत में लिया।
​बरामदगी:
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई 900 मीटर स्ट्रिंग कॉपर केबल बरामद की, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 3,00,000 रुपये है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
​पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
इस सफल ऑपरेशन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह तोमर, एएसआई लाखन सिंह, आरक्षक सुरेश राठौर, शैलेन्द्र गुर्जर, शैलेन्द्र शर्मा, शिवचरण दांगी, जुझार सिंह, विष्णु दांगी और अर्जुन बागड़ी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *