उज्जैन, 07 जुलाई। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने पिपलीनाका क्षेत्र में चेम्बर निर्माण कार्य के दौरान हुई दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायल व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर सिंह ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य अमले को निर्देश दिए कि सभी घायलों का सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें सतत् चिकित्सकीय निगरानी में रखते हुए आवश्यक सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएं।
कलेक्टर श्री सिंह ने अस्पताल में भर्ती घायलों के परिजनों से भी चर्चा की और उन्हें हर संभव प्रशासनिक एवं चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा उपचार व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा घायलों के उपचार एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि सभी प्रभावित व्यक्तियों को समय पर समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध हो सके।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांस कूमट एवं नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित संबंधित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।












Leave a Reply