दुकानदार पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, सोनकच्छ पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के ग्राम तालोद में महज 5 रुपए की पेप्सी उधार नहीं देने की बात पर ऐसा विवाद हुआ, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। किराना व्यवसायी फूलचंद सिसोदिया पर तीन युवकों ने कथित रूप से पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार आग की लपटों में घिरे दुकानदार ने किसी तरह बाथरूम में घुसकर अपनी जान बचाई। इस घटना में दुकान के अंदर रखा सामान भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घायल दुकानदार फूलचंद सिसोदिया ने थाना सोनकच्छ में रिपोर्ट दर्ज कराई।
फरियादी के मुताबिक आरोपी गोविंद टकवाना उर्फ गोविंदा, कृष्णपाल उर्फ कान्हा और आदर्श उर्फ आदि ने उधार पेप्सी नहीं देने की बात पर विवाद किया और बाद में पेट्रोल डालकर जानलेवा हमला कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए देवास पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित की। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी सोनकच्छ दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय गुर्जर के नेतृत्व में लगातार सर्चिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस टीम ने ग्राम तालोद, गढ़खजुरिया एवं खोयरा के जंगल क्षेत्रों में दबिश देकर तीनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 246/2026 के तहत धारा 109, 296(B), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी
- गोविंद टकवाना उर्फ गोविंदा पिता फूल सिंह, उम्र 29 वर्ष
- कृष्णपाल उर्फ कान्हा पिता स्व. इंदर सिंह गोयल, उम्र 26 वर्ष
- आदर्श उर्फ आदि पिता सोभाल सिंह सैंधव, उम्र 21 वर्ष
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय गुर्जर, उप निरीक्षक हिमांशु पाण्डे, उप निरीक्षक विजय जाट, प्रधान आरक्षक कुलदीप सिकरवार, आरक्षक सत्येन्द्र सिंह सोलंकी, श्याम बिहारी, सुनील, महिला आरक्षक नेहा सिंह, महिला आरक्षक मोना, चालक कुलदीप तथा साइबर टीम के प्रधान आरक्षक शिव सिंगर एवं प्रधान आरक्षक सचिन चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
