पवई विधायक ने ली खण्ड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पवई। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से पवई विधायक द्वारा पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में खण्ड स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

इस दौरान विधायक ने विभाग प्रमुखों से योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को समय पर योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए और सभी अधिकारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

बैठक में एसडीएम समीक्षा जैन, सीईओ अखिलेश उपाध्यक्ष, एसडीओपी भावना दागी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *