R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने किए महाकालेश्वर एवं काल भैरव के दर्शन

Spread the love

उज्‍जैन 24 जून । पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह ने आज उज्जैन प्रवास के दौरान सहपरिवार श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान श्री महाकाल के दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि, विकास एवं जनकल्याण की कामना की।

इसके पश्चात राज्यमंत्री श्रीमती सिंह ने काल भैरव मंदिर पहुंचकर भगवान श्री काल भैरव के दर्शन किए एवं प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्ध जीवन के लिए प्रार्थना की।

दर्शन के दौरान मंदिर प्रशासन द्वारा राज्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस अवसर पर परिवारजन भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *