अनूपपुर,25 जून 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अघिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड के प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटर शेड प्रोजेक्ट के अंतर्गत संचालित कार्यों का निरीक्षक कर जायजा लिया गया।
भ्रमण के दौरान जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री कडियाम, वाटर शेड के परियोजना अधिकारी राजेंद्र कोसरिया एवं रामनाथ कोरी सहित टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटर से प्रोजेक्ट के ग्राम पंचायत पिपरहा में स्टाफ डेम ग्राम बेलडोंगरी में अमृत सरोवर ग्राम पंचायत मौहरी में स्टाप डैम, खेत तालाब, पौधारोपण ग्राम देवरा में स्टाफ डेम ग्राम बेंदी में तालाब, स्टाप डैम, खेत तालाब का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
उन्होंने वाटर शेड प्रोजेक्ट के कार्यों का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता तथा कार्यों में गति लाकर पूर्णता के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।













Leave a Reply