R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

जावेद खान बने भोपाल (ग्रामीण) जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी

Spread the love

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत अल्पसंख्यक विभाग में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हेतु पूरे प्रदेश में प्रभारी नियुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है । इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी जी, मध्य प्रदेश प्रभारी आबिद कागज़ी जी, सह प्रभारी लियाकत गद्दी जी द्वारा धार जिला कांग्रेस संगठन में वर्षों से काम कर रहे ग्राम पंचायत साला (खलघाट) के उपसरपंच और धार जिला कांग्रेस महामंत्री जावेद साबिर खान को भोपाल ग्रामीण जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नए अध्यक्ष के चयन हेतु प्रभारी नियुक्त किया है। उक्त नियुक्ति की खबर लगते ही कांग्रेस जनों में हर्ष व्यक्त करत हुए सोशल मीडिया के माध्यम से श्री खान को बधाई संदेश देना प्रारंभ कर दिया। उल्लेखनीय है कि जावेद साबिर खान वर्षों से पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन की मजबूती के लिए अनेकों पद पर रहते हुए कार्य कर रहे हैं। पूर्व में कई मर्तबा विधानसभा व लोकसभा चुनावों में उन्हें पार्टी द्वारा जिम्मेदारियां दी गई। विगत वर्ष महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी अमरावती जिले की तिवसा विधानसभा क्षेत्र में कोऑर्डिनेटर के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी।
श्री खान ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा मुझे भोपाल (ग्रामीण) के प्रभारी के रूप में जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसके लिए मैं राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
यह विश्वास मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने व कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करूंगा।
श्री खान की नियुक्ति पर धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार, अजय पाटीदार डॉक्टर जिया उल हक, डॉ अजहर खान, सरपंच मिथुन कनेल,योगेश मलधारी, हेमराज पांडे, शकील खान, रेहान खान गुड्डू, असलम जमींदार, सहित जिले भर से बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *