R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

तुलसी महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

Spread the love

अनूपपुर 25 जून 2026/ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को नशा न करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सक्सेना ने कहा कि युवा वर्ग राष्ट्र की शक्ति है और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपने व्यक्तित्व विकास, स्वास्थ्य संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से नशा मुक्ति का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जे.के. संत सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *