उज्जैन, 25 जून। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बाजार में नकली एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों पर नियंत्रण तथा उपभोक्ताओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा भगवती डेयरी एण्ड स्वीट्स, मक्सी रोड से मावा एवं पनीर के नमूने, होटल सांई पैलेस, फ्रीगंज से आलू की सब्जी का नमूना तथा बापू की कुटिया, महाकाल वाणिज्य केन्द्र, नानाखेड़ा से बटर पनीर मसाला का नमूना लिया गया।
संग्रहित सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच
रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।













Leave a Reply