R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

भाजपा की बड़ी बैठक, 29 जून को नीमच आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दौरे को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज @Rmadhyapradesh

Spread the love

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगामी 29 जून को प्रस्तावित नीमच प्रवास को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। दौरे को सफल और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष निलेश पाटीदार उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।

29 जून को होने वाला मुख्यमंत्री का नीमच दौरा जिले की राजनीति और विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *