मंदसौर। जिला पुलिस बल मंदसौर द्वारा साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से ‘Safe-2 Click’ अभियान के तहत मंगलवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा तक निकाली गई।
मैराथन के समापन के बाद आयोजित कार्यक्रम में इंटरनेट का उपयोग समझदारी और सावधानीपूर्वक करने तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल ने जिला पुलिस बल के अधिकारियों एवं जवानों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल, रक्षित निरीक्षक, सीएसपी जितेंद्र भास्कर, कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर, यशोधर्मन थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय एवं नई आबादी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, जवान एवं युवाओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें तथा सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की आदत अपनाकर स्वयं और दूसरों को साइबर ठगी से बचाएं।












Leave a Reply