R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

विद्यार्थियों के नामांकन एवं मैपिंग का कार्य समय पर सुनिश्चित किया जाए- सीईओ जिला पंचायत

Spread the love

अनूपपुर,8 जुलाई 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत संचालित कक्षा 1 से आठवीं तक के विद्यार्थियों के नामांकन एवं मैपिंग सम्बंधित कार्य की समीक्षा करते हुए सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को नामांकन एवं मैपिंग की कार्रवाई समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिला पंचायत सीईओ ने जिला पंचायत सभागार मे समीक्षा बैठक मे उक्ताशय के निर्देश दिए।
बैठक में सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक श्री आशुतोष कुशवाहा सहित संबंधित जन उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिए की सभी स्कूली वाहनो का फिटनेस तथा परिचालक एवं चालक के सत्यापन का कार्य अनिवार्य रूप से कराया जाए उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों के वाहन अतिवर्षा की स्थिति में पुल पुलियों को किसी भी स्थिति में पार ना करें इसके लिए वाहन चालकों को सख्त निर्देश दिए जाएं।
जिला पंचायत सीईओ ने कक्षा 5 से 6 तथा कक्षा आठवीं से नवमी में प्रमोट हुए बच्चों को पोर्टल में भी प्रमोट संबंधी कार्रवाई कर उनके मैपिंग की कार्रवाई करने के संबंध में समीक्षा कर निर्देश दिए।
उन्होंने डीपीसी को निर्देश दिए की आधार अपडेशन के संबंध में कैम्प लगाकर लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाए उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में 100 से अधिक संख्या में आधार अपडेशन की कार्रवाई लंबित है वहां अनिवार्य रूप से कैंप लगाए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने निजी विद्यालयों के संचालकों को पोर्टल एवं अन्य गतिविधि के लिए विद्यालय में कंप्यूटर या लैपटॉप की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले विद्यालयों को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश वितरण तथा पेयजल एवं शौचालय के संदर्भ में निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *