दक्षिण पन्ना वनमंडल के शाहनगर वन परिक्षेत्र में वन महोत्सव वर्ष 2026 के अंतिम दिवस बीट ताला अंतर्गत माध्यमिक विद्यालय परिसर एवं नवनिर्मित सामुदायिक भवन परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनपद सदस्य गुड्डी बाई, सरपंच भारत सिंह, वन समिति अध्यक्ष फूलरानी, शिक्षक बच्चू सिंह, शोभे सिंह, रमेश सिंह, टीकम लाल कोरी, अतिथि शिक्षक नंदकिशोर कबीरपंथी, बालक सिंह, राजकुमार लोधी, बीटगार्ड उदयभान सिंह, विद्यालय के छात्र छात्राओं, वन समिति के सदस्यों तथा ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर वनरक्षक उदयभान सिंह ने वन महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है।












Leave a Reply