आजीविका मिशन अंतर्गत सीएलएफ की बैठकों में जल गंगा सवर्धन अभियान में सहभागिता हेतु महिलाओं को किया गया जागरूक

Spread the love

अनूपपुर //वेद शर्मा//–1 मई 2026/जल संरक्षण और जल स्रोतों के पुनर्जीवन के उद्देश्य से प्रदेश भर में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस अभियान के तहत नदियों, तालाबों, कुओं और बावडियों की सफाई तथा जल संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही वर्षा के पानी के संरक्षण हेतु शासकीय व निजी भवनों आदि में रैन वाटर हार्वेस्टिंग हेतु विभिन्न जल संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है।

जिले में अभियान के तहत् विभिन्न स्तरों पर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा आमजन की इस महत्वपूर्ण अभियान में भागीदारी हो सके।

इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत स्व सहायता समूहों के परिसंघ, संकुल स्तरीय संगठन ( सीएलएफ) की आयोजित बैठकों में उक्त अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा स्व सहायता समूहों के सदस्यों के द्वारा इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया।

जिले के समस्त संकुल स्तरीय संगठनों की बैठकों में अभियान के बारे में स्व सहायता समूह के सदस्यों को इस अभियान के तहत किये जाने वाले कार्यों के बारे में बताया गया तथा समूह सदस्यों को भी अपने अपने घरों में आवश्यकता अनुसार रिचार्ज पिट, सोख्ता गड्ढा आदि जल संरचनायें बनाये जाने हेतु प्रेरित किया गया ताकि बारिश का पानी अथवा दैनिक रूप से घरेलू कार्यों में उपयोग होने वाला पानी व्यर्थ न बहे एवं निर्मित जल संरचनाओं के माध्यम से पुन: जमीन के अंदर जा सके एवं जल संरक्षण की दिशा मे सकारात्मक पहल की जा सके।

मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संकुल संगठनो, जीवन दायिनी संकुल संगठन राजेंद्रग्राम, जय नारी शक्ति संकुल संगठन करपा, नवचेतना संकुल संगठन शिवरीचंदास, एकता संकुल संगठन जमुना, संकल्प, संकुल संगठन बिजुरी, जीवन ज्योोति संकुल संगठन अनूपपुर, सहारा संकुल संगठन जैतहरी, एकता संकुल संगठन बरबसपुर, एकता संकुल संगठन कोतमा, संकल्प संकुल संगठन आमाडांड, नारी शक्ति संकुल संगठन सरई, ज्योति महिला संकुल संगठन लीलाटोला, पवित्र संकुल संगठन बेनीबारी आदि में सीएलएफ के विशेष ऐजेंडे के रूप में जल गंगा संवर्धन अभियान के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *