खलघाट में रेवा सेवा समागम, माँ नर्मदा पूजन के साथ स्वच्छता का संकल्प

Spread the love

रिपोर्टर: नरेंद्र चौहान

धरमपुरी। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड धरमपुरी द्वारा ग्राम खलघाट में रेवा सेवा समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत खलघाट स्थित पवित्र नर्मदा घाट पर माँ नर्मदा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया।

इसके साथ ही घाट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में नर्मदा समग्र के प्रजापति जी की विशेष उपस्थिति रही।

इस अवसर पर एक संवाद बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें नवांकुर समितियों के सदस्य एवं मेंटर्स शामिल हुए। बैठक में सामाजिक सहभागिता, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने नर्मदा घाट की स्वच्छता बनाए रखने एवं जनजागरूकता बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *