जैतहरी नगर परिषद में लोकायुक्त की एंट्री, दस्तावेजों की गहन जांच से मचा हड़कंप

Spread the love

अनूपपुर। जिले की जैतहरी नगर परिषद में उस समय हड़कंप मच गया, जब मध्य प्रदेश लोकायुक्त की टीम ने अचानक पहुंचकर दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी। यह कार्रवाई भाजपा नेता जयप्रकाश अग्रवाल द्वारा की गई शिकायत के आधार पर की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, शिकायत में नगर परिषद के कार्यों में अनियमितता और वित्तीय गड़बड़ियों के गंभीर आरोप लगाए गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए लोकायुक्त ने जांच प्रारंभ की है। टीम द्वारा विभिन्न फाइलों, भुगतान रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है।

कार्रवाई के बाद नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल तेज हो गई है। कई अधिकारी जांच टीम को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में जुटे हुए हैं। वहीं, स्थानीय लोगों की नजर भी इस पूरी कार्रवाई पर बनी हुई है, जिससे परिषद के कामकाज में पारदर्शिता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

फिलहाल जांच जारी है और अभी तक किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *