अनूपपुर 05 मई 2026/ परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश तथा कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली द्वारा यात्री एवं मालयान वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। जिसके पालन में जिला परिवहन अधिकारी अनूपपुर श्री सुरेन्द्र सिंह गौतम द्वारा जैतहरी रोड पर कार्यवाही की गई एवं जांच के दौरान वाहनों के नंबर प्लेट, परमिट, फिटनेस, बीमा, पीयूसी, अग्निशमन यंत्र, ड्राइवर लाइसेंस, मेडिकल किट, एचएसआरपी, नंबर प्लेट आदि की जांच की गई।
इस कार्यवाही के दौरान 60 वाहनों की चेकिंग की गई। उनमें से 8 वाहनों से दस्तावेज नहीं पाए जाने पर शमन शुल्क 19000 रुपये वसूल किया गया। वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि वैध दस्तावेज होने पर ही वाहन संचालित करें एवं एचएसआरपी, नंबर प्लेट लगाकर ही वाहन का संचालन करें। अवैध रूप से संचालित पिकअप वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि पिकअप में सवारी ना बैठाई जाए तथा बीमा होने पर ही वाहन का संचालन करें। वाहनों के विरुद्ध चेकिंग कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
