बड़नगर में अनाज व्यापारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर भेजा गया

Spread the love

बड़नगर में हुए चर्चित अनाज व्यापारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार चल रहे मुख्य आरोपी निलेश शाह को पुलिस ने धार जिला से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल को व्यापारिक विवाद के चलते आरोपी निलेश शाह और उसके बेटे आदर्श शाह ने अनाज व्यापारी राजेंद्र कुमार जैन के साथ मारपीट की थी। इस हिंसक घटना में गंभीर रूप से घायल हुए जैन की बाद में मौत हो गई थी।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार की टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

फिलहाल पुलिस इस मामले में फरार दूसरे आरोपी आदर्श शाह की तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *