Spread the love

अनूपपुर। भालूमाड़ा पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार, भालूमाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिक ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके रिश्ते के नंदोई द्वारा दुष्कर्म किया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना भालूमाड़ा में अपराध क्रमांक 126/2026 धारा 64 (2) (f), 64(2) (m), 65 (1) बीएनएस एवं 3, 4, 5(j)(ii), (l), (n), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *