कलेक्टर ने दारसागर में टमाटर खेती कर रहे किसानों से किया संवाद

Spread the love

अनूपपुर 06 मई 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम दारसागर का भ्रमण कर टमाटर की खेती कर रहे किसानों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने टमाटर उत्पादन, विपणन व्यवस्था एवं उपलब्ध बाजारों की जानकारी प्राप्त की। किसानों ने बताया कि ग्राम दारसागर में बड़े पैमाने पर टमाटर की खेती की जाती है, जिसे शहडोल, बिलासपुर एवं रायपुर जैसे प्रमुख शहरों के बाजारों में विक्रय कर उन्हें अच्छी आय प्राप्त होती है।

कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान उत्पादक संगठन का गठन कर अधिक से अधिक किसानों को संगठित किया जाए, जिससे टमाटर उत्पादन एवं विपणन को और सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने एपीसी से संबंधित सभी विभागों को समन्वय कर दारसागर को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *