कसरावद शासकीय कॉलेज के पास हुआ भीषण सड़क हादसा बाइक सवार व्यक्ति सोहन पिता रमेश मंडलोई उम्र 30 वर्ष रितु पति सोहन मंडलोई उम्र 28 वर्ष, उनकी बच्ची उम्र 1वर्ष बाइक से कसरावद खरीदी कर अपने घर बलखड़ जा रहे थे। पीछे से आ रही खरगोन से ईन्दोर जा रही यात्री बस श्याम एमपी 10 जेड एफ 9380 ड्राइवर द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पीछे से बाइक को मारी जोरदार टक्कर जिसमें महिला रितु मंडलोई की दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई महिला का पति बच्चा घायल हुए मौके पर घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कसरावद पुलिस मौके पर पहुंची एवं बस को अपने कब्जे में लेकर महिला को एंबुलेंस से शासकीय अस्पताल कसरावद पहुंचाया गया पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है
कसरावद कॉलेज के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, महिला की हुई दर्दनाक मौत, पिता पुत्री हुई घायल
