📰 पूरी खबर:

मंदसौर पुलिस द्वारा आमजन की शिकायतों के त्वरित और विधिसंगत निराकरण के उद्देश्य से जिला पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने 46 आवेदकों की शिकायतें सुनकर उनके निराकरण के लिए संबंधित थाना और चौकी प्रभारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ राम सनेही मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र भास्कर, एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति, कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर, यशोधर्मन नगर थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय तथा नई आबादी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने प्रत्येक आवेदक की शिकायत सुनकर उसका विधिसम्मत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को मामलों में तत्काल कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। पुलिस का कहना है कि आमजन की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए इस तरह की जनसुनवाई आगे भी नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।