📰 पूरी खबर:

अनूपपुर/वेद शर्मा। पावन अमरकंटक धाम स्थित माँ रेवा (नर्मदा) की उद्गम स्थली पर 29 से 31 मई तक आयोजित त्रिदिवसीय माँ रेवा सेवा एवं स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह अभियान Maninagendra Singh Foundation द्वारा संचालित किया गया।

अभियान के तहत माँ रेवा जी के कुंडों एवं पावन परिसर में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई का कार्य किया गया। सेवा एवं स्वच्छता के इस संकल्प में सभी सहयोगियों और नर्मदा भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान के दौरान लगभग 32 टन 30 किलोग्राम कचरा निकालकर परिसर को स्वच्छ बनाया गया।

इस अवसर पर Prahlad Singh Patel, उनके अनुज जालम सिंह पटेल तथा Mahendra Nagesh सहित सैकड़ों नर्मदा भक्तों ने सहभागिता कर सेवा कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

आयोजकों ने कहा कि माँ रेवा की पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक श्रद्धालु का दायित्व है। अभियान का उद्देश्य जन-जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करना है।