📰 पूरी खबर:
अनूपपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला भाजपा अनूपपुर द्वारा सामतपुर स्थित हनुमान मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर राष्ट्र की प्रगति, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की निरंतर सफलता के लिए प्रार्थना की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की। साथ ही राष्ट्रहित और समाज सेवा के संकल्प को दोहराया गया।