📰 पूरी खबर:

देवास जिले के ग्राम राजोदा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत एक सराहनीय पहल की गई है। राहगीरों, किसानों और आमजन की सुविधा के लिए ‘जल मंदिर’ यानी प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस प्याऊ के माध्यम से अब लोगों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

इस सेवा कार्य की शुरुआत नवांकुर संस्था तपस्या लोक कल्याण समिति के सेक्टर अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री से सम्मानित किसान धर्मेंद्र सिंह राजपूत द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जल सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है और यह प्याऊ राहगीरों की प्यास बुझाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और जरूरतमंदों को पानी उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। कार्यक्रम में अनिल सिंह भाटी, दीपक सिंह ठाकुर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।