अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष रामलाल रौतेल का अनूपपुर आगमन 25 अप्रैल को, भव्य स्वागत की तैयारियां

रिपोर्ट- वैद शर्मा

अनूपपुर मध्य प्रदेश शासन द्वारा नियुक्त अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामलाल रौतेल का 25 अप्रैल 2026 को अपने गृह जिले अनूपपुर आगमन होगा। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है तथा भव्य स्वागत की व्यापक तैयारियां की गई हैं।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रामलाल रौतेल 24 अप्रैल 2026 को भोपाल से अमरकंटक के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात्रि 12 बजे अमरकंटक पहुंचकर विश्राम करेंगे।

कार्यक्रम का विवरण

25 अप्रैल को रामलाल रौतेल शाम 4 बजे नर्मदा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात 4:30 बजे अमरकंटक से अनूपपुर के लिए रवाना होंगे।

उनका पहला स्वागत कार्यक्रम शाम 5:30 बजे अमरकंटक चौराहा पर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 6:30 बजे वे मढिया मंदिर के दर्शन करेंगे और स्टेशन चौक होते हुए अपने निवास पहुंचेंगे, जहां भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed