आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका चयन पर जिला स्तरीय दावा आपत्ति निराकरण समिति की बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट- वैद शर्मा

अनूपपुर, 24 अप्रैल 2026 महिला एवं बाल विकास विभाग, अनूपपुर अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु ऑनलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। खंड स्तरीय चयन समिति के अनुमोदन के उपरांत परियोजना अधिकारियों द्वारा अनंतिम सूची जारी की गई थी।

इस सूची के विरुद्ध प्राप्त दावा आपत्तियों के निराकरण हेतु जिला स्तरीय दावा आपत्ति निराकरण समिति की बैठक 24 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न दावों एवं आपत्तियों की विस्तृत समीक्षा कर नियमानुसार निराकरण की प्रक्रिया संपन्न की गई।

जिला स्तरीय समिति की अध्यक्ष एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी, जिला पंचायत स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास समिति के सभापति श्री भूपेंद्र सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विनोद परस्ते सहित संबंधित अधिकारी एवं दावा आपत्ति कर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed