कोदो प्रसंस्करण केंद्र व निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का जिला पंचायत सीईओ किया निरीक्षण

अनूपपुर 9 मई 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जिले के विकासखंड पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत कोहका पूर्व में स्थापित की गई कोदो प्रसंस्करण केंद्र का निरीक्षण किया तथा समीपस्थ ही निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया गया। इस दौरान जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गणेश पाण्डेय, वाटरशेड के परियोजना अधिकारी श्री राजेंद्र कोसरिया एवं श्री रामनाथ कोरी सहित अन्य संबंधित जन उपस्थित थे।

जिला पंचायत सीईओ ने कोदो प्रसंस्करण इकाई तथा निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय के संबंध में निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed