ग्राम चौपाल में कलेक्टर सिंह का फोकस: शिक्षा, खेल और वोकेशनल ट्रेनिंग पर जोर

जिले में आयोजित ग्राम चौपाल में कलेक्टर श्री सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि डॉ मोहन यादव प्रदेश के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान दे रहे हैं। सरकार पढ़ाई के साथ-साथ खेल और वोकेशनल एजुकेशन को भी बढ़ावा दे रही है।

कलेक्टर ने बताया कि इस वर्ष जिले का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 3 प्रतिशत बढ़कर 83 प्रतिशत पहुंच गया है, जबकि 12वीं का परिणाम भी पिछले साल से 6 प्रतिशत बेहतर रहा है। चौपाल के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से स्कूलों की स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालयों में शिक्षक समय पर आ रहे हैं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed